Chamoli
उत्तराखंड: चमोली में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी, पुलिस ने यात्रियों को सतर्क रहने की दी सलाह !
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में अगले 24 घंटों के भीतर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DIAS) ने चमोली जनपद के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन के संभावित खतरे को लेकर Orange Alert जारी किया है।
इसके मद्देनजर, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चमोली के जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा है और प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है। पुलिस प्रशासन ने भी यात्रियों और पर्यटकों को हिमस्खलन की जानकारी देते हुए, इन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने से बचने की अपील की है।
चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बिगड़े मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को और सख्त कर दिया है। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और जरुरत पड़ने पर प्रशासन से मार्गदर्शन लेने की अपील की गई है।
#AvalanchewarningChamoli, #OrangealertUttarakhand, #Chandigarhdefenseresearchinstitute, #Chamolidistrictsnowstormalert, #Uttarakhanddisastermanagement