Dehradun

UTTARAKHAND: चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों के लिए बड़ी खबर, यमुनोत्री के लिए शुरू होगी हेली सेवा !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर एक नई शुरुआत होने जा रही है। यमुनोत्री धाम के लिए पहली बार हेली सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस सेवा से खासतौर पर बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा, जिन्हें लंबी दूरी तक पैदल यात्रा करने में परेशानी होती है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCAA) ने यमुनोत्री धाम के पास एक हेलीपैड तैयार किया है, जहां हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग की सुविधा होगी। हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल पहले ही दो बार सफलतापूर्वक हो चुका है।

यमुनोत्री धाम पहुंचने के लिए सामान्य रूप से यात्रियों को 5 से 6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, लेकिन अब हेली सेवा के माध्यम से इस कठिन यात्रा को आसान बनाया जाएगा।

पहले चरण में यह हेली सेवा 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध होगी, ताकि वे इस आध्यात्मिक यात्रा का लाभ आसानी से उठा सकें।

#Heliservice, #YamunotriDham, #Pilgrimage, #Seniorcitizens, #CharDhamYatra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version