प्रदेश में सिलेंडर की किल्लत का मामला सदन में गूंजा
मध्य एशिया तनाव के कारण देशभर में रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। उत्तराखंड में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने चर्चा किए जाने की मांग की है।
Uttarakhand Budget Session Day 3 LIVE : उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। इससे पहले सोमवार को राज्य सरकार ने नए वित्तीय वर्ष का बजट सदन में पेश किया था। इसके बाद मंगलवार को सरकार ने विधानसभा में चार अध्यादेशों के साथ 11 विधेयक भी प्रस्तुत किए थे। आज सदन में बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उत्तराखंड के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। सदन में पक्ष और विपक्ष के विधायक प्रश्नकाल के दौरान अपने-अपने प्रश्न पूछ रहे हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या प्रश्नों के जवाब दे रही हैं।

मध्य एशिया तनाव के कारण देशभर में रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। उत्तराखंड में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने चर्चा किए जाने की मांग की है।
38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन के बाद प्रदेश की धामी सरकार जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के और विस्तार में जुट गई है। इस क्रम में प्रदेश के हर ब्लाक में अब मिनी स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बजट सत्र के तीसरे दिन सदन को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधान किया गया है।
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक को लेकर विपक्ष विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने सरकार को घेरा। उन्होंने सदन में कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के लिए निमंत्रण नहीं दिया गया। बिना विपक्ष के कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा तय किया जाता है।
इसके जबाव में संसदीय कार्य मंत्री का जवाब- बैठक से पूर्व विपक्ष के सदस्यों को निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन विपक्ष के सदस्य ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल नहीं होना चाहते थे।
कुछ देर स्थगित रहने के बाद सदन की कार्रवाई फिर से शुरू हो गई है। सदन विपक्ष के सवालों के बाद गरमाता हुआ नजर आ रही है।
बजट सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्रवाई दोपहर 3 बजकर 15 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई है।