Haridwar

उत्तराखंड: गजीवाली गांव के पास झाड़ियों में युवती का जला हुआ मिला शव

Published

on

हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र के गजीवाली गांव के पास हाईवे के समीप झाड़ियों में शनिवार को एक युवती का जला हुआ शव पाया गया। मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर श्यामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है…जो जल्द ही जांच के लिए मौके पर पहुँचेगी। पुलिस अभी मृतका की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है और हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version