big news

Uttarakhand Earthquake : बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती, भूकंप के कारण दहशत में आए लोग

Published

on

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार को भूंकप के कारण लोग दहशत में आ गए। यहां एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, करीब एक घंटे के भीतर तीन बार जमीन हिलने से लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

रिक्टर स्केल पर 3.1, 2.6 और 2.8 दर्ज की गई तीव्रता

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सुबह 10:32 बजे 3.1 तीव्रता और 10:46 बजे 2.6 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए थे। दो हल्के झटकों के बाद 11:31 बजे तीसरा झटका भी महसूस किया गया। इस झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई।

Uttarakhand Earthquake

कपकोट तहसील रहा भूकंप का केंद्र

National Center for Seismology के मुताबिक, भूकंपीय गतिविधियां सुबह लगभग 10:30 बजे शुरू हुईं और 11:31 बजे तक जारी रहीं। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के बदियाकोट, सोराग और बाछम इलाकों के आसपास बताया जा रहा है।

फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version