Crime
उत्तराखंड: पूर्व विंग कमांडर के पिता के फ्लैटों पर कब्जा, संत सहित दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज !
हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए चार फ्लैटों पर कब्जा कर लिया। सेवानिवृत्त विंग कमांडर मनमोहन सिंह पेंटल ने आरोप लगाया कि फ्लैट उनके दिवंगत पिता द्वारा खरीदे गए थे, जिनका कब्जा धोखाधड़ी से लिया गया।
मनमोहन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता सरदार करतार सिंह ने वर्ष 2000 में कनखल के गायत्री लोक अपार्टमेंट में चार फ्लैट खरीदे थे और उन्हें ताला लगा कर रखा था। उनके अनुसार, एक महेंद्र कुमार त्रिपाठी और संतोष पुरी नामक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके इन फ्लैटों पर कब्जा कर लिया है, और शरद पुरी शिष्य ने इन फ्लैटों को खरीदने की बात बताई।
पुलिस ने विंग कमांडर की शिकायत के बाद धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाने और अन्य प्रभावी धाराओं में मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
#Fakedocuments #WingCommander #Haridwar #Fraudcase #Flatpossession