देहरादून : उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने विधानसभा के बजट सत्र से पहले प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए और बताया कि प्रदेश की जीएसपी (ग्रॉस स्टेट प्रोडक्ट) ग्रोथ में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।
प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश की विकास दर 2024-25 में 6.61% रहने की संभावना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) जो पहले 3,32,000 करोड़ था, वह अब 3,78,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जो विकास की ओर महत्वपूर्ण कदम है।
आर मीनाक्षी सुंदरम ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 46 हजार रुपये थी, जो अब 2024-25 तक बढ़कर 2 लाख 74 हजार रुपये प्रति व्यक्ति हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश की रोजगार दर में भी सुधार हुआ है। 15 वर्ष से ऊपर के लोगों में 2024 में रोजगार दर 58.1% तक पहुंच चुकी है, जो 2022 की तुलना में 9 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिल चुका है।
प्रमुख सचिव ने इन आंकड़ों के जरिए यह स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है और राज्य के विकास की दिशा में प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि इस विकास को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर काम कर रही है।
देहरादून: उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने विधानसभा के बजट सत्र से पहले प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए और बताया कि प्रदेश की जीएसपी (ग्रॉस स्टेट प्रोडक्ट) ग्रोथ में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।