Uttarakhand

Uttarakhand High Court Bar Association: डीएस रावत चुने गए अध्यक्ष, महासचिव पद पर कांटे की टक्कर

Published

on

नैनीताल: सोमवार रात मतगणना के बाद Uttarakhand High Court Bar Association के चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें डीसीएस रावत हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके साथ ही महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी ने जीत दर्ज की।

डीसीएस रावत बने Uttarakhand High Court Bar Association के अध्यक्ष

नैनीताल High Court Bar Association में अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत ने भारी वोटों के साथ जीत दर्ज की है। विजेता डीसीएस रावत को 668 मत जबकि, दूसरे नंबर पर रहे डीके जोशी को 251 वोट मिले। इसके आलावा तीसरे स्थान पर मनीषा भंडारी को 127 वोट और चौथे नंबर पर अंजली भार्गव को सिर्फ 53 वोट मिले।

महासचिव पद पर कांटे की टक्कर

इसके साथ ही महासचिव पद पर मुकाबला कांटे का रहा जिसमें सौरभ अधिकारी ने जीत दर्ज की है। सौरभ को टोटल 436 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अक्षय लटवाल ने तगड़ी टक्कर दी, अक्षय को 419 वोट मिले और हार और जीत का फैसला केवल 17 वोटों से तय हुआ। इसके आलावा तीसरे स्थान पर भूपेंद्र कोरंगा को 246 वोट मिले।

सुशील वशिष्ठ बने नए वरिष्ठ उपाध्यक्ष

वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य) के लिए सुशील वशिष्ठ को 570 वोट मिले। प्रेम कौशल को 515 वोट मिले। इसके आलावा महिला उपाध्यक्ष पद पर मीना बिष्ट ने 723 वोट हासिल करके जीत दर्ज की जबकि चेतना लटवाल को 356 वोटों से संतोष होना पड़ा। इस बार Uttarakhand High Court Bar Association के चुनाव में टोटल 1,779 में से 1,112 अधिवक्ताओं ने वोट डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version