Dehradun
उत्तराखंड : 76वें गणतंत्र दिवस पर सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम स्थान…
देहरादून: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उत्तराखंड की सूचना विभाग की झांकी ने 38वें राष्ट्रीय खेल पर आधारित अपने अद्वितीय प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस झांकी में उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं और प्रदेश के पारंपरिक खेल मलखंब को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।
झांकी में दर्शाए गए प्रमुख खेलों में मलखंब के साथ-साथ अन्य खेल जैसे एथलेटिक्स, हॉकी, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख प्रतिस्पर्धाएं शामिल थीं, जो प्रदेश में खेल के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती हैं। यह झांकी न केवल खेलों के महत्व को प्रदर्शित करती है, बल्कि उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं और खेल संस्कृति को भी उजागर करती है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिलने पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और राज्य के विकास में योगदान देने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।
#RepublicDayParade, #38thNationalGamesUttarakhand, #Malkhamb, #TraditionalSports, #FirstPrizeFloat