big news
विधानसभा के विशेष सत्र में पास हुआ निंदा प्रस्ताव, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई सदन की कार्रवाई
Uttarakhand News : विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर पक्ष और विपक्ष में जोरदार बहस देखने को मिली। निंदा प्रस्ताव पास होने के बाद सदन की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
Table of Contents
विधानसभा के विशेष सत्र में पास हुआ निंदा प्रस्ताव
मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र आहूत किया गया। सदन में महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिला। हंगामे के बीच सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया गया जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने पास किया।
अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई सदन की कार्रवाई
विशेष सत्र के दौरान विपक्ष ने जोरदार विरोध जताते हुए सदन के भीतर नारेबाजी की और वेल में पहुंचकर हंगामा भी किया। इस बीच सदन में निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद सदन की कार्रवाई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

नारी शक्ति सिर्फ भागीदारी तक सीमित नहीं – सीएम धामी
सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज नारी शक्ति सिर्फ भागीदारी तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वह नेतृत्व की जिम्मेदारी भी निभा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब फैसले लेने, दिशा निर्धारित करने और समाज के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभा रही हैं।