Breakingnews

उत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर

Published

on

Uttarakhand News : उत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। देहरादून से लेकर ऊधम सिंह नगर तक प्रशासन का सख्त अभियान चला। कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए और साफ संदेश दिया गया है कि अब नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई।

उत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन

सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड में प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। देहरादून और ऊधम सिंह नगर समेत कई जिलों में बिना अनुमति और तय ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर

देहरादून में पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने विभिन्न धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान 43 धार्मिक स्थलों से नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए लाउडस्पीकर हटाए गए।

वहीं ऊधम सिंह नगर में भी एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई। खटीमा में चार मस्जिदों से सात लाउडस्पीकर हटाए गए, जबकि खटीमा और किच्छा में पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान भी किए गए।

Uttarakhand News

10 बजे से सुबह 6 बजे तक ‘साइलेंस आवर’

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ‘साइलेंस आवर’ का सख्ती से पालन कराया जाएगा। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि ये अभियान सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाया गया है। साथ ही भविष्य में बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

धामी सरकार का संदेश साफ कानून सबके लिए बराबर

“धामी सरकार का संदेश साफ है—कानून सबके लिए बराबर है। चाहे कोई भी हो, ध्वनि प्रदूषण के नियम तोड़े तो कार्रवाई तय है।” ध्वनि प्रदूषण पर लगाम और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह अभियान और कितने जिलों तक पहुंचता है। ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए जनमंच टीवी के साथ और हमारे पेज को फॉलो करना बिल्कुल ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version