Breakingnews

उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख

Published

on

Uttarakhand News : उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मतदाता बनाने का अभियान 11 दिसंबर तक जारी रहेगा।

उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 72,78,035 हो गई है। इससे पहले प्रदेश में करीब 71 लाख मतदाता थे। वहीं, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इन पर 28 दिसंबर तक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को निर्णय लेना होगा।

वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख

आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 4 से 31 अक्टूबर तक चले विशेष अभियान के दौरान 1,25,216 नए मतदाता जुड़े हैं। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में सबसे अधिक 12.64 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। देहरादून में 12.28 लाख और ऊधम सिंह नगर में 11.63 लाख मतदाता हैं।

प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या में भी हुआ बदलाव

वहीं, मतदाता सूची के पुनर्गठन के साथ प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या में भी बदलाव हुआ है। पहले जहां 12,543 बूथ थे, अब इनकी संख्या घटकर 12,498 रह गई है। दो बूथ बढ़ाए गए हैं और 27 बूथों का पुनर्निर्धारण किया गया है। इसके अलावा 29 नए बूथ बनाए गए हैं, जबकि 74 पुराने बूथों को पुनर्गठित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version