big news
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
बारिश- बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट
विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ में स्कूलों में अवकाश घोषित
लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम का ये बदला हुआ मिजाज कुछ समय तक बना रह सकता है।सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत द्वारा जारी आदेश में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
- रामनगर के 2 रिजॉर्ट में 3 करोड़ की टैक्स चोरी, छापे के बाद देर रात जमा हुए 1 करोड़
- मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जान से मारने का षडयंत्र रचने का लगाया आरोप
- उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, आज चार जिलों के लिए अलर्ट जारी
- अंकिता केस पर उत्तराखंड में बवाल, लोकभवन पहुंचे कांग्रेसी नेता, पुलिस ने हिरासत में लिया
- रात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर, वीडियो कॉल से खुलेंगे राज?