uttarakhand weather

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी

Published

on

Uttarakhand Weather : उत्तराखंंड में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहेगा। कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में बारिश का दौरा जारी रहेगा। इसके साथ ही अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका है।

Uttarakhand Weather

खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद छोटे नदी-नालों और जलधाराओं का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश का पानी तेजी से जमा होने से जलभराव और सतही बहाव की समस्या पैदा हो सकती है।

आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर

फ्लैश फ्लड के खतरे को देखते हुए राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र सतर्क है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के अनुसार, मौसम विभाग और अन्य तकनीकी संस्थानों से मिलने वाले पूर्वानुमान एवं चेतावनी के आधार पर संबंधित विभागों को अलर्ट रखा गया है।

लोगों से नदी-नालों के पास ना जाने की अपील

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति और प्रशासन की एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए ही आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version