Dehradun

उत्तराखंड: प्रदेश में मौसम का अलर्ट जारी, इन इलाकों में खास सावधानी बरतने की सलाह

Published

on

देहरादून: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज (सोमवार) भी तेज बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है। इसको देखते हुए विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

खासतौर पर कुमाऊं मंडल के पर्वतीय ज़िलों….नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तेज़ हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है जिससे जनजीवन थोड़ा प्रभावित हो सकता है।

बाकी जिलों की बात करें तो वहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है….यानी मध्यम दर्जे की बारिश और तेज़ हवाओं की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार यह मौसम का बदला हुआ मिज़ाज 21 जून तक बने रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

 

 

 

#HeavyRainfallAlert #OrangeYellowAlert #UttarakhandWeather #StrongWindsForecast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version