uttarakhand weather

उत्तराखंड में आज तेज तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Published

on

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के पांच जिलों में आज तेज तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में आज 5 जिलों में तेज तूफान की चेतावनी

प्रदेश में आज भी मौसम बदला रहेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ तेज तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश पांच जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बात करें अन्य जिलों में मौसम की तो मौसम शुष्क बना रहेगा।

Uttarakhand Weather Alert

50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान की संभावना

आज प्रदेश पांच जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान भी आ सकता है।

बारिश के साथ होगी अप्रैल महीने की शुरूआत

अप्रैल महीने की शुरूआत बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग द्वारा एक अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा और 3500m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version