uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में कोहरा छाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इन जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। विशेष रूप से 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की आशंका जताई गई है। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को आवाजाही के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजधानी देहरादून में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के साथ आंशिक रूप से बाद