uttarakhand weather

उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए अलर्ट किया जारी

Published

on

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने 7 से 9 जुलाई तक कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 9 जुलाई तक प्रदेश में सात जिलों में भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।

उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दो दिन प्रदेश के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। कई इलाकों में लगातार तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहेगा। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Uttarakhand Weather Update

इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

पहाड़ी इलाकों में बढ़ा भूस्खलन का खतरा

लगातार हो रही बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका काफी बढ़ गई है। कई सड़कों पर मलबा आने और यातायात प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।

प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है चारधाम यात्रा मार्गों पर भी यात्रियों को मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version