Breakingnews

राजौरी आतंकी हमले में उतराखंड का बेटा हुआ शहीद, कल तक पहुंचेगा शव, परिवार में मंचा कोहराम।

Published

on

नैनीताल – जम्मू के राजौरी में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में घायल नैनीताल जिले के हली गांंव निवासी और वर्तमान में रातीघाट निवासी संजय बिष्ट (28) पुत्र दीवान सिंह बिष्ट शहीद हो गए। जवान बेटे के शहीद होने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सैन्य अधिकारियों की ओर से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।

संजय को भारतीय सेना में 12 साल हो गए थे। संजय के पिता दीवान सिंह बिष्ट रातीघाट में दुकान चलाने के साथ पोस्ट ऑफिस में भी काम करते हैं। फिलहाल संजय की शादी नहीं हुई है। संजय अपने पीछे मां-बाप, बड़े भाई को रोता हुआ छोड़ गए है।

संजय के शहीद होने की खबर के बाद रातीघाट बाजार और आसपास के क्षेत्र के लोगों में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, शहीद का शव शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version