Breakingnews

सिलक्यारा टनल में फिर से बड़ा हादसा, लाइनिंग गिरने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत

Published

on

Uttarkashi News : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। टनल के भीतर अचानक शॉटक्रीट (कंक्रीट) लाइनिंग का हिस्सा टूटकर गिरने से एक श्रमिक की जान चली गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था।

सिलक्यारा टनल में फिर से बड़ा हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा रात करीब दो बजे हुआ। बताया जा रहा है कि टनल के बड़कोट छोर से लगभग 900 मीटर अंदर निर्माण कार्य जारी था। इसी दौरान शॉटक्रीट लाइनिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में आने से वहां काम कर रहा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

लाइनिंग गिरने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत

घटना के बाद टनल के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Uttarkashi News

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही बड़कोट पुलिस और संबंधित विभागों की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा किन कारणों से गिरा। निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। घटना के बाद टनल निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version