Uttarakhand

UTTARKASHI : फीताड़ी गाँव में भीषण अग्निकांड, लकड़ी के 5 मकान जल कर ख़ाक

Published

on

UTTARKASHI: उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया है. फीताड़ी गांव में पांच लकड़ी के मकानों में देर रात अचानक से आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही अगिशमन समेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया. आग इतनी विकराल थी कि घर के अन्दर रखा सारा सामान और नकदी जल कर ख़ाक हो गया.

मोरी ब्लाक में देर रात भीषण अग्निकांड

दरअसल, सोमवार देर रात उत्तरकाशी जिले के मोरी विकास खंड के दूरस्थ गांव फीताड़ी में पांच लकड़ी के मकानों में अचानक आग लग गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने आपदा कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन समेत पुलिस, राजस्व विभाग मौके पर पहुंचे.

ये भी पढ़ें_ बड़ी खबर : उत्तराखंड में अब जंगलों की आग आपदा होगी घोषित, हर जिले में तैनात किए जाएंगे नोडल अधिकारी

5 मकान पूरी तरह जल कर ख़ाक

अग्निशमन विभाग और ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन लकड़ी के घर और घनी बस्ती होने के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बन गई. हालांकि देर रात तक आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सभी घरों में रखा सारा सामान, राशन और नकदी जल कर ख़ाक हो गया. लेकिन गनीमत की बात ये रही कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि और पशु हानि नहीं हुई.

ये भी पढ़ें_ Dehradun: त्यूनी में लकड़ी के मकान में धधकी आग, अन्दर रखा सामान जलकर ख़ाक

उत्तरकाशी में लगातार बढ़ रही अग्निकांड की घटनाएँ

जिले में लगातार आग की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं. इससे पहले मोरी ब्लॉक के कई गांवों में आग लगने से घर और गोशालाएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके हैं. कुछ समय पूर्व आराकोट बंगाण क्षेत्र के डामटी थुनारा गांव में भी भीषण अग्निकांड में एक तीन मंजिला मकान राख हो गया था, जिसमें रखा राशन, घरेलू सामान, नकदी और मवेशी भी आग की चपेट में आ गए थे. वहीं मोरी ब्लॉक के सट्टा गांव में लगी आग से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे और इस हादसे में एक बुजुर्ग की जान भी चली गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version