big news

Uttarkashi : बर्फबारी में ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई थी अंगीठी, दम घुटने से युवक की मौत

Published

on

Uttarkashi News : उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच ठंड से बचने के लिए एक युवक ने अपने कमरे में अंगीठी जलाई थी। दम घुटने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बर्फबारी में ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई थी अंगीठी

उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन Uttarkashi जिले में अंगीठी के कारण युवक की मौत हो गई। हर्षिल थाने के तहत झाला में युवक ने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई और अंगीठी को ही जलाकर सो गया। युवक की अंगीठी के धुएं की गैस से दम घुटने से मौत हो गई।

Uttarkashi के ही होटल में काम करता था मृतक युवक

मिली जानकारी के मुताबिक युवक झाला स्थित एक होटल में काम करता था। मंगलवार देर रात ठंड से बचने के लिए उसने अंगीठी जलाई और सो गया। गैस लगने से युवक की कमरे में ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Uttarkashi News

हीना का रहने वाला था मृतक

बताया जा रहा है कि महेश (25) निवासी हीना, झाला के एक होटल में काम करता था। मंगलवार रात वो सोया था लेकिन अगली सुबह वो होटल में रूके यात्रियों को नहीं दिखा। जिसके बाद उन्होंने मालिक को इसकी जानकारी दी। जिस पर मालिक उसके कमरे पर पहुंचा। आवाज लगाने पर भी वो नहीं उठा जिलके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

कमरे के अंदर पूरा धुंआ भरा हुआ था और युवक वहीं पर पड़ा हुआ था। लोगों ने चेक किया तो युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद मालिक ने इसकी जानवकारी हर्षिल थाने में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version