Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 5 जिलों में आज जोरदार बारिश का अलर्ट..
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, आज शनिवार को राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। यह बारिश गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के चुनिंदा जिलों में देखने को मिलेगी, जिससे तापमान में गिरावट के साथ-साथ ठंडक भी लौट सकती है।
आज इन जिलों में हो सकती है बारिश:
-
गढ़वाल मंडल: उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग
-
कुमाऊं मंडल: पिथौरागढ़, बागेश्वर
आगे कैसा रहेगा मौसम:
-
सोमवार (28 अप्रैल): मौसम शुष्क रहने का अनुमान
-
मंगलवार (29 अप्रैल): कुमाऊं मंडल के तीन जिलों में दोबारा बारिश की संभावना
-
बुधवार और गुरुवार (30 अप्रैल व 1 मई): पूरे राज्य में दो दिवसीय बारिश का दौर, चंपावत और नैनीताल में अधिक वर्षा की चेतावनी
उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों का मौसम हाल
मसूरी: अधिकतम तापमान 28°C, न्यूनतम 13°C — पर्यटन के लिए उपयुक्त मौसम
चोपता: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 7°C — शांत और ठंडा माहौल
धनौल्टी: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 14°C — हल्की ठंड के साथ आकर्षक मौसम
हर्षिल: अधिकतम 11°C, न्यूनतम -2°C — कड़ाके की ठंड, बर्फीली हवाएं जारी
गैरसैंण: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 11°C — सुहाना और ठंडा मौसम
नैनीताल: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 19°C — हल्की गर्माहट
मुक्तेश्वर: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 14°C — नैनीताल से अधिक ठंडा
रानीखेत: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 13°C — दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड
कौसानी: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 6°C — बर्फीली ठंडी हवाओं के साथ बेहतरीन नज़ारे
धारचूला: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 13°C — सफर के लिए आदर्श मौसम