Breakingnews
मुंबई के वडाला इलाके में बेग में मिला तीन टुकड़ो में महिला का शव, पुलिस कर रही जाँच
मुंबई – देश की राजधानी और महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मुंबई के वडाला में ट्रक के पीछे एक अज्ञात महिला (30 से 40 वर्ष) का अधजला शव मिला है। इस महिला के शरीर को तीन टुकड़ों में काट दिया गया था। पुलिस ने सिर, धड़ और एक पैर बरामद किया है।

इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बीपीटी के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी थी एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (बीपीटी) के ट्रैक पेट्रोलिंग स्टाफ ने वडाला इलाके में एक शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी वडाला पुलिस स्टेशन में दी गई।