Haridwar
महिला का सेल्फी प्रेम बना दर्दनाक हादसा: मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी से गिरी !
हरिद्वार – हरिद्वार – मनसा देवी मंदिर के दर्शन करने आई एक महिला सेल्फी लेते समय अचानक पहाड़ी से गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना शनिवार की सुबह की है, जब मुजफ्फरनगर से आया एक परिवार मनसा देवी मंदिर में दर्शन कर रहा था।
महिला का नाम रेशु (28) है, जो प्रदीप कुमार की पत्नी हैं। जानकारी के अनुसार, रेशु ने पहाड़ी पर सेल्फी लेने के दौरान अपना संतुलन खो दिया और लगभग 70 मीटर ऊंचाई से गिर गईं। गिरते ही अन्य यात्रियों ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
सूचना मिलते ही हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा और चेताककर्मी सौरभ नौटियाल तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल में भिजवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऋषिकेश स्थित एम्स में रेफर कर दिया।
एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है और इस घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने सभी पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में सेल्फी लेते समय।
#Woman, #Selfie, #Fell, #Injured, #Haridwar, #uttarakhand