Breakingnews

अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त।

Published

on

देहरादून/मसूरी – मसूरी देहरादून मार्ग पेट्रोल पंप किक्रेंग के पास एक तेज गति की कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे करीब एक दर्जन वाहनों को क्षति गश्त करते हुए पलट गई गनीमत रही कि कार सड़क किनारे नीचे पौश बसती में नहीं गिरी नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि सुबह के समय एक कार में सवार तीन युवक और दो युवतियां नशे की हालत कार में नशे की हालत में तेज गति से मसूरी से देहरादून की ओर जा रहे थे कि मसूरी पेट्रोल पंप के पास बाल्मीकि मोहल्ले के ऊपर मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे करीब एक दर्जन दो पहिया वहानों को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें से करीब 6 स्कूटी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।
वही कार पलटने से कार में बैठै तीन युवक और दो युवतियों को मामूली चोट आई है घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि कार के टक्कर मारने से सड़क किनारे करीब 6 दो पहिया वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने कहा कि पूरी घटना की जांच की जा रही है वहीं कार चालक और कार में बैठे लोगों को कोतवाली लाया गया है जहा पूछताछ की जा रही है वह नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय महिला ने बताया कि सुबह के समय कार काफी तेज गति से मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी कि मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दोपहिया स्कूटी और बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गई जिससे गनीमत रही कि कार सड़क किनारे नीचे उनके मौहल्ले पर नहीं गिरी नही तो कई लोगों की जान पर बन जाती।
उन्होंने बताया कि कार में शराब की बोतलें पड़ी हुई है और युवक और युवतियां नशे की हालत में थे उन्होंने बताया कि जब उन्होंने युवक युवतियों को कार से बाहर निकाला तो उनके साथ अभद्रता कर बड़ी पहुंच की धमकी देने लगे। उन्होने पुलिस से नशे के हालत में युवक युवतियों पर सख्त कार्यवाही कर उनके हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version