Accident
गंगा की तेज़ बहाव में फसें 12 कांवड़ यात्री, एसडीआरएफ और बीईजी ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार- गंगा में नहाने गए 12 कांवड़ यात्री नदी में फंस गए जब अचानक बैराज में पानी छोड़ दिया गया। पहाड़ों में बरिश के चलते पिछले दो दिन से गंगा में बहुत कम पानी छोड़ा जा रहा था जिसके चलते भारी संख्या में कांवड़ यात्री बड़ी धारा के बीच में घुसकर ठन्डे पानी का लुत्फ़ उठा रहे थे। इसी बीच शुक्रवार की सुबह बैराज से जब बिना वार्निंग के पानी छोड़ा दिया गया तब बड़ी धारा में करीब 12 कांवड़ मोजूद थे जो कि गंगा कि तेज़ लहरों के बीच फंस गए। एसडीआरएफ और बीईजी सेंटर रुड़की आर्मी के जवानों ने तत्काल कांवड़ियों का सकुशल रेस्क्यू किया। सभी कांवड़िएं सुरक्षित हैं।

कांवड़ मेले का आखिरी दिन था और आज शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। आखिरी दिन पूरी रात डाक कांवड़ यात्री हरिद्वार से जलभर बाइकों और बड़े वाहनों से दौड़ते रहे। इस बार मेले में चार करोड़ चार लाख 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंचे हैं।
प्रशासन ने बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक का ये आंकड़ा जारी किया है। पिछले साल चार करोड़ सात लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे थे। 22 जुलाई से कांवड़ मेले का आगाज हुआ था। आज शुक्रवार को जलाभिषेक होगा।