Haldwani
हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद जिलाधिकारी वंदना ने की पत्रकारावार्ता…कही ये बाते।
हल्द्वानी – हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर जिलाधिकारी वंदना ने आज पत्रकारावार्ता की इस बीच उन्होंने कहा कहा कि कल तीन तरीके से हमला हुआ था। पहले पत्थरबाजी की गई। फिर पेट्रोल पंप जलाया और फिर थाना फूंका गया। हमारी कल भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी थी। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम की टीम जहां थाना फूंका गया वहां सफाई करने गई है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी की गई है।
डीएम ने कहा कि पंद्रह-बीस दिन से हल्द्वानी में अलग-अलग जगहों पर और उससे पहले भी उच्च न्यायालय के आदेश पर भी अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई हैं। सरकार द्वारा भी अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठित की गई। सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के निर्देश दिए गए। सभी जगह विधिक रूप से कार्रवाई की गई है। सबकी बात सुनने के बाद हम आगे बढ़े। किसी विशेष संपत्ति को टारगेट करके नहीं किया गया। किसी को उकसाने की कोशिश नहीं की गई, लेकिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। इस बीच तत्वों द्वारा कई पुलिस कर्मियों को पत्थर मार कर घायल किया साथ ही सरकारी वाहनों और पत्रकारों के वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है..अब ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। घटना में सम्पत्ति का हुआ नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।