Chamoli
हेमकुंड साहिब से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक फिसलने से एक श्रद्धालु की मौत
Chamoli News : हेमकुंड साहिब की यात्रा से वापस लौट रहे दो सिख श्रद्धालुओं की बाइक नंदप्रयाग क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। बगड़ चौराहा के पास अचानक बाइक के फिसलने से दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में एक श्रद्धालु को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा यात्री सुरक्षित बताया जा रहा है।
Table of Contents
हेमकुंड साहिब से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
चमोली में हेमकुंड साहिब से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा हो गया। श्रद्धालुओं की बाइक के फिसलने के कारण एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों श्रद्धालु बाइक से हेमकुंड साहिब की यात्रा पूरी कर वापस लौट रहे थे।
दोपहर के समय नंदप्रयाग के बगड़ चौराहा के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, एक घायल
दुर्घटना में सेर बाबा (19), निवासी करनाल, हरियाणा, के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार दूसरे श्रद्धालु को हादसे में गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बताया जा रहा है।
हादसे के बाद से परिजनों में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार और साथ आए श्रद्धालुओं में शोक का माहौल है।