Almora

अल्मोड़ा: तेंदुए ने 60 साल के बुजुर्ग को घर में घुसकर किया शिकार, दो दिन बाद मिली लाश !

Published

on

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सल्ट क्षेत्र के मौलेखाल स्थित पोखरी गांव का है, जहां एक तेंदुए ने घर में घुसकर 60 साल के बुजुर्ग गोपाल सिंह को अपना शिकार बना लिया। बुजुर्ग घर में अकेले रहते थे, जिसके कारण उनकी मौत की खबर दो दिन तक किसी को नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार, पोखरी गांव में 60 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र राजे सिंह अकेले रहते थे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पिछले दिन से गोपाल सिंह को नहीं देखा, जिस कारण रविवार सुबह गांव के श्याम सिंह ने उनका हालचाल लेने के लिए घर का रुख किया। घर के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए, क्योंकि वहां गोपाल सिंह की क्षत विक्षिप्त लाश पड़ी थी। गोपाल सिंह के दो बच्चे बाहर नौकरी करते हैं, जबकि उनकी बेटी की शादी पास के गांव में हुई है।

ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद वन विभाग की फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। रेंज अधिकारी उमेश पांडे ने बताया कि तेंदुए की पहचान के प्रयास जारी हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद पिंजरा लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

#Leopardattack #Almoradistrict #Wildlifedanger #Forensicteam #Forestdepartment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version