Almora

अल्मोड़ा के कसार देवी में पर्यटक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कमरे को किया गया सील

Published

on

Almora News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसार देवी में एक होमस्टे के अंदर दिल्ली के 39 वर्षीय पर्यटक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

अल्मोड़ा के कसार देवी में पर्यटक की संदिग्ध मौत से हड़कंप

अल्मोड़ा के कसार देवी में एक होमस्टे के कमरे से दिल्ली निवासी पर्यटक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 39 वर्षीय संजय तालुकदार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शुरुआती जांच में मौत की वजह बीमारी मानी जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

दिल्ली से घूमने के लिए आया था अल्मोड़ा

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव निवासी संजय तालुकदार ने 10 अक्टूबर को कसार देवी स्थित एक होमस्टे में एक महीने के लिए कमरा किराये पर लिया था। होमस्टे संचालक के मुताबिक, यहां आने के समय उनकी तबीयत सामान्य थी। हालांकि, बीती रात अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। अगली सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो होमस्टे संचालक को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा गया तो संजय मृत अवस्था में पड़े मिले।

बीमारी के कारण मौत होने की आशंका

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और साक्ष्यों की सुरक्षा के लिए कमरे को सील कर दिया। इसके बाद शव को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि संजय के लिवर का पहले ऑपरेशन हो चुका था। इसी आधार पर पुलिस बीमारी के कारण मौत होने की आशंका जता रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एनटीडी चौकी प्रभारी दिनेश परिहार के अनुसार, मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य दिल्ली से अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version