big news
सितारगंज में गौमांस का नया मामला, गौ संरक्षण स्क्वाड का छापा
सितारगंज में गौ संरक्षण स्क्वाड की कुमाऊँ यूनिट का छापा
ऊधम सिंह नगर: जनपद के सितारगंज से गौमांस का मामला सामने आया है। जहाँ गौ संरक्षण स्क्वाड की कुमाऊं यूनिट टीम ने सितारगंज के वार्ड नंबर 12 में मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर गौमांस सहित बाइक को बरामद किया है। पुलिस को देखकर तस्कर बाइक छोड़कर भाग गया।
सितारगंज में गौमांस का नया मामला, गौ संरक्षण स्क्वाड का छापा
ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में गौ संरक्षण स्क्वाड कुमाऊं यूनिट टीम ने सितारगंज के वार्ड नंबर 12 में मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मारा। जिसमें गौमांस सहित बाइक को बरामद किया गया। पुलिस को देख गौ तस्कर बाइक छोड़कर भाग गया जिसमें गौ मांस रखा था। मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम नें बरामद हुए मांस का सैंपल लिया। जिसके बाद गौ मांस की पुष्टि हुई है।
हिंदूवादी संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया
घटना की खबर फैलने के बाद बजरंग दल के लोगों ने मौके पर पहुंचकर गौ तस्करों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। बजरंग दल ने पुलिस को हिदायत देते हुए कहा कि – 12 घंटे के अंदर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करे नहीं तो हम यहीं धरना प्रदर्शन करेंगे।
गौ तस्कर मौके से फरार
वहीं इस मामले में गौ संरक्षण स्क्वायर टीम के प्रभारी पंकज बेलवाल ने बताया कि गौ तस्कर मोहसिन पुत्र मोहम्मद अली निवासी मौके से फरार चल रहा है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है अन्य लोगों के शामिल होने की भी सूचना है आगे की कार्रवाई की जा रही है।