Dehradun

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए दिया औपचारिक निमंत्रण…

Published

on

देहरादून : उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के बारे में जानकारी दी और खेलों के शुभंकर “मौली” की मौजूदगी में 28 जनवरी से शुरू होने वाले इन खेलों के लिए औपचारिक निमंत्रण पत्र भी सौंपा।

रेखा आर्या ने राज्यपाल को बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से किया जाएगा, जो कि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एक मंच मिलेगा, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

राज्यपाल ने इस अवसर पर खेलों के आयोजन की सराहना की और इसे उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने राज्य सरकार को खेलों के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह आयोजन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version