Delhi
सीबीएसई ने जारी किये प्रैक्टिकल परीक्षा के दिशा-निर्देश, छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी वर्ष की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में तेजी लाते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है। CBSE ने 1 जनवरी 2025 से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से आयोजित की जाएंगी।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी
बोर्ड ने पहले ही कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। सभी छात्रों से आग्रह किया गया है कि वे स्कूलों में 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि वे बोर्ड परीक्षा में भाग लेने के योग्य हो सकें।
प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्यक्रम
CBSE ने शीतकालीन स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOPs) और दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- प्रैक्टिकल परीक्षाएं: 1 जनवरी 2025 से शुरू
- थ्योरी परीक्षाएं: 15 फरवरी 2025 से शुरू
- शीतकालीन स्कूलों के प्रैक्टिकल: 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024
छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं और परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।