Uttarakhand

आज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र

Published

on

Haridwar News : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है… भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। लक्ष्य है 65 पार… और इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज हरिद्वार में पार्टी की अहम बैठक होने जा रही है।

आज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार में आज आयोजित होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी जीत का मंत्र देंगे। संगठन और सरकार में लंबे अनुभव रखने वाले राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्रदेश भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।

BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष देहरादून पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रणनीति पर चर्चा की थी। साथ ही दिसंबर तक प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा और संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य दिया गया था।

बैठक में चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने पर होगा मंथन

अब हरिद्वार में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इन चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने पर मंथन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

बैठक में बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा जन आशीर्वाद यात्रा और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version