Uttarakhand

चारधाम यात्रा से पहले सुरक्षा का बड़ा ट्रायल, 10 अप्रैल को पूरे गढ़वाल मंडल में होगी NDMA मॉकड्रिल

Published

on

Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरो- शोरों पर चल रही है। ताकि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। चारधाम यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्थाएं जांचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

चारधाम यात्रा से पहले सुरक्षा का बड़ा ट्रायल

चारधाम यात्रा 2026 से संबंधित तैयारियों को परखने के लिए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग आगामी 10 अप्रैल को चारधाम के संबंधित जिलों के साथ ही गढ़वाल रीजन के सभी जिलों में मॉक ड्रिल किया जाएगा। हर जिले के लिए अलग-अलग परिस्थितियों के आधार पर योजना बनाई गई है, ताकि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियों में मौजूद कमियों की पहचान कर उन्हें समय रहते सुधार लिया जाए।

10 अप्रैल को पूरे गढ़वाल मंडल में होगी NDMA मॉकड्रिल

चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए 10 अप्रैल को गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में एक साथ मॉक ड्रिल की जाएगी। बता दें कि उत्तराखंड चारधाम की यात्रा 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो रही है। पिछले साल की तरह इस साल भी चार धाम की यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

chardham yatra 2026

जिसके दृष्टिगत शासन प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रा से जुड़े विभागों ने अपनी- अपनी व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारने की कवायत भी शुरू कर दी है। ताकि 19 अप्रैल से पहले इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए क्योंकि चारधाम के कपाट खुलने से दो दिन पहले ही चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की रवानगी शुरु हो जाती है।

आपदा सीजन को लेकर परखी जाएंगी व्यवस्थाएं

उत्तराखंड चार धाम यात्रा के दौरान कई बार श्रद्धालुओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसमें भूस्खलन होने की वजह से यातायात बाधित होना, वाहनों की अत्यधिक दबाव होने के चलते ट्रैफिक जाम होना समेत अन्य समस्याएं शामिल है।

इसके अलावा कई बार आपदा सीजन के दौरान भी चारधाम यात्रा काफी अधिक प्रभावित होती है। जिसको देखते हुए भी आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पहले से ही व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराया जाता है। ताकि भारी बारिश या फिर भूस्खलन की वजह से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यही वजह है कि चाधाम से संबंधित जिलों रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली के साथ ही गढ़वाल रीजन की अन्य जिलों में भी मॉकड्रिल कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version