Chamoli

भराड़ीसैण में मुख्यमंत्री धामी का प्रातःकाल भ्रमण,विकास कार्यों का किया मुआयना !

Published

on

चमोली/कर्णप्रयाग: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार की शाम अचानक प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण भराड़ीसैण पहुंचे। मंगलवार सुबह उन्होंने भराड़ीसैण में विधानसभा भवन का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी, चमोली सहित अन्य अधिकारियों से भव्य बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत चल रहे विकास कार्यों और जनपद चमोली के अन्य विकास और जनकल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थल बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान को प्राथमिकता दी जाए, ताकि यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद में चल रहे अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि जनहित कार्यों को और गति दी जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर स्थानीय सारकोट गांव जाने का भी कार्यक्रम बनाया, जहां वह ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री भराड़ीसैण से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version