Breakingnews
उत्तराखंड के सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री का खेल, पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार
Pauri News : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में फर्जी और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी यमकेश्वर स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में कार्यरत था।
Table of Contents
फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस मामले में 23 सितंबर 2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य ने यमकेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महाविद्यालय में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी पर कथित तौर पर फर्जी और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप लगाया गया था।
प्राचार्य ने आरोपी के खिलाफ की थी कानूनी कार्रवाई की मांग
बता दें कि प्राचार्य ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर यमकेश्वर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्षता और गहनता से जांच करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।