Dehradun

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएम धामी की बड़ी पहल, वर्ष 2025 में 1.5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का रखा लक्ष्य……

Published

on

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि उत्तराखंड सरकार 2025 तक 1.5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे न केवल उनका आर्थिक स्तर ऊंचा होगा, बल्कि समाज में समान अवसर और अधिकार की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए, हमारी सरकार ने वर्ष 2025 में 1.50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। यह कदम जहां एक ओर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देगा, वहीं दूसरी ओर समाज में समान अवसर और अधिकार के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सहायक सिद्ध होगा।”

लखपति दीदी योजना क्या है?

लखपति दीदी योजना भारत सरकार द्वारा अगस्त 2023 में महिलाओं की सामाजिक स्थिति को सशक्त बनाने और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। राज्य सरकारें भी इस योजना को लागू कर रही हैं। इस योजना का लाभ विशेष रूप से उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य हों।

लखपति दीदी योजना के लिए योग्यता:

  1. योजना के तहत केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  2. आवेदन करने वाली महिला को उसी राज्य की स्थायी निवासी होना चाहिए।
  3. महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  4. महिला का स्वयं सहायता समूह (SHG) का हिस्सा होना अनिवार्य है।
  5. योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम हो।
  6. आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version