Politics
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से भेट कर सुनी उनकी समस्याएं, जल्द निस्तारण के अधिकारीयों को दिए निर्देश।
उधमसिंह नगर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने लोहियाहेड कैंप कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए लोगों से भेंट की और उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिसके बाद एक बुजुर्ग महिला ने धामी के सर पर हाथ रख कर आशीर्वाद भी दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के मूल मन्त्र को आत्मसात करते हुए जनसेवा के भाव से निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में भ्रमण के दौरान जनता से लगातार सरकार के कार्यों का फीडबैक लगातार लिया जा रहा है, कहा जनआकांक्षाओं के अनुरुप हमारी सरकार प्रदेशहित में कार्य करने के लिए संकल्पित हैं।