Dehradun
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की शिष्टाचार भेंट
देहरादून: आज देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी के शासकीय आवास पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शिष्टाचार भेंट की। उनियाल जी को हाल ही में आगामी मानसून सत्र भर संसदीय कार्य मंत्री के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्राधिकृत किया गया है।
भेंट के दौरान आगामी 19 अगस्त से आरंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को सुचारू, गरिमामय और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने सत्र के दौरान रचनात्मक संवाद, प्रभावी कार्यवाही और सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।