Dehradun
देहरादून: टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का हुआ शुभारंभ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल, बाबा का लिए आशीर्वाद।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज एवं महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

यह यात्रा सहारनपुर चौक से घंटाघर होते हुए टपकेश्वर मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान हेलीकॉप्टर से भी भव्य यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस यात्रा का आयोजन पिछले कुछ सालों से प्रत्येक वर्ष किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, अनुज गुप्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।