Breakingnews

धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, आशाकार्यकर्ताओं की का बढ़ा मानदेय, पढ़ें सभी 23 फैसले

Published

on

Dhami Cabinet Decision : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कर्मचारियों के मानदेय, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल व्यवस्था, आबकारी विभाग और विभिन्न विभागों के सेवा नियमों से जुड़े अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि खनन की बढ़ी हुई दरों के आधार पर रॉयल्टी में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।

धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त

कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठा। महिला सशक्तिकरण विभाग के इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंत्रिमंडल ने मानदेय वृद्धि के संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया।

वहीं, आशा कार्यकर्ताओं को कैबिनेट से बड़ी राहत मिली है। उनके मासिक मानदेय में 1,700 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। अब तक उन्हें 8,300 रुपये प्रतिमाह मिलते थे, जो बढ़कर 10,000 रुपये हो जाएंगे।

कैबिनेट के 23 प्रस्तावों में शामिल प्रमुख फैसले

  1. सफाई कर्मचारी आयोग: उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजित करने को मंजूरी दी गई।
  2. सामाजिक सुरक्षा संहिता: सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को स्वीकृति मिली। इसके दायरे में संगठित क्षेत्र के साथ असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को भी शामिल किया गया है।
  3. ESI में फार्मासिस्ट भर्ती: फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया गया। अब डी. फार्मा के साथ बी. फार्मा अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।
  4. चीनी मिलों को ऋण: चीनी मिलों को दिए जाने वाले ऋण के लिए सरकार की ओर से गारंटर बनने पर सहमति बनी।
  5. एक्स-रे तकनीशियन नियमावली: उत्तराखंड एक्स-रे तकनीशियन नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई।
  6. मेडिकल कॉलेजों में पीजी बॉन्ड: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद दो साल तक राज्य में सेवाएं देनी होंगी। इसके लिए दो साल का बॉन्ड अनिवार्य किया गया है।
  7. पेयजल व्यवस्था: उत्तराखंड पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव से संबंधित नीति, 2026 के गठन को मंजूरी दी गई।
  8. निर्माण कार्य: प्रदेश में निर्माण कार्यों के लिए सूचीबद्ध संस्थानों की सूची से NHIDCL को हटाने का निर्णय लिया गया।
  9. विधानसभा सत्र: विधानसभा के मानसून सत्र का सत्रावसान करने को मंजूरी दी गई।
  10. सेतु आयोग: सेतु आयोग के विभागीय ढांचे को स्वीकृति प्रदान की गई।
  11. आबकारी विभाग: उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह नए पद सृजित किए जाएंगे।
  12. आंगनबाड़ी मानदेय: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।
  13. वन विभाग: उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मंजूरी दी गई।
  14. आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय: आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 1,700 रुपये की वृद्धि की गई। अब उन्हें 8,300 रुपये के बजाय 10,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version