Dehradun

देहरादून: ‘संविधान बचाओ रैली’ में उमड़ी भीड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दोनों मोबाइल उड़नछू !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा आज देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित की गई ‘संविधान बचाओ रैली’ में भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। रैली के मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट थे। उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

हालांकि कार्यक्रम के समापन के दौरान उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दोनों मोबाइल फोन भीड़ का फायदा उठाकर चोरी कर लिए गए। मंच पर जरूरत से ज्यादा लोग चढ़ गए थे, जिनमें कुछ असामाजिक तत्वों ने धक्का-मुक्की के बीच यह वारदात अंजाम दी।

करन माहरा के सलाहकार अमरजीत सिंह ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि यदि यह किसी से गलती से उठा लिया गया है, तो वह व्यक्ति मोबाइल वापस कर देगा। अन्यथा, जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो चोरी गए मोबाइल फोन को सर्विलांस पर डालने के लिए भी अनुरोध किया जाएगा।

कांग्रेस की इस रैली का उद्देश्य संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था, लेकिन अंत में हुई इस घटना ने नेताओं की सुरक्षा और मंच व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#CongressRally #KaranMahara #MobileTheft #DehradunEvent #SaveConstitution

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version