Dehradun
देहरादून में 13 साल की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, 11वीं के छात्र पर FIR
Dehradun News : स्कूल में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप उसी स्कूल के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र पर लगा है। परिजनों ने छात्रा को धमकाने, बदनाम करने और सीसीटीवी फुटेज मिटवाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
Table of Contents
देहरादून में 13 साल की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप
कोतवाली क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी स्कूल के 11वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र ने गलत हरकत की। मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
11वीं के छात्र पर FIR
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 18 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र ने यौन उत्पीड़न किया। साथ ही छात्रा को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
परिजनों ने मामले से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिटवाने और घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचने से रोकने के प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न, धमकी देने और साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।