National

दिवाली के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 11 हजार सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की

Published

on

Gold Silver Rates : दिवाली पर जिस सोने-चांदी की चमक ने खरीदारों की जेब ढीली कर दी थी, अब उसी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना करीब 11 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, तो चांदी के भाव में भी करीब 7 हजार रुपये की कमी आई है। कीमतों में इस गिरावट के बाद सराफा बाजार में रौनक लौटने लगी है।

दिवाली के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने शादी-ब्याह की खरीदारी करने वाले परिवारों को बड़ी राहत दी है। सराफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,25,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,15,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा।

11 हजार सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की

दिवाली के मुकाबले सोने की कीमत में करीब 11 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी भी सस्ती होकर 1.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिवाली के समय चांदी का भाव करीब 1.70 लाख रुपये प्रति किलो था।

Gold Silver Rates

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना जनवरी 2026 में 5,602 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर से करीब 33 फीसदी नीचे आ चुका है, जबकि चांदी अपने 121 डॉलर प्रति औंस के शिखर से लगभग 63 फीसदी फिसल गई है।

भारतीय बाजार में भी सोना जनवरी के 1,76,306 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर से करीब 26.5 फीसदी और चांदी 3,84,632 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर से लगभग 58 फीसदी नीचे आ चुकी है। इस गिरावट ने उन लोगों के लिए खरीदारी का मौका बनाया है, जो लंबे समय से सोने-चांदी के दाम कम होने का इंतजार कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version