Breakingnews
उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार
Dehradun News : अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीवीआईपी खुलासे के मामले में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। दोनों का टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में कराया जाएगा। हालांकि, टेस्ट की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।
Table of Contents
उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट
शुक्रवार को उर्मिला सनावर देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुईं। यहां उनके नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट की कार्यवाही के बाद टेस्ट गांधीनगर में कराने का निर्णय लिया गया।
उर्मिला सनावर ने रानीपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप
कोर्ट में पेशी के बाद उर्मिला सनावर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने खुद को बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने दोहराया कि वो अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए नार्को टेस्ट सहित हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

25 लाख रुपये और एक गाड़ी देने का भी लगाया आरोप
उर्मिला सनावर ने हरिद्वार की रानीपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि नार्को टेस्ट से बचने के लिए उन्हें 25 लाख रुपये और एक गाड़ी देने का प्रस्ताव दिया गया था। साथ ही उन्होंने जेल में बंद आरोपी पुलकित आर्य का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की।