Punjab

पंजाब आने वाले दिनों में में घनी धुंध का प्रकोप, गुरुवाक के लिए यलो अलर्ट जारी…

Published

on

पटियाला – धुंध के बीच पंजाब न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंच गया है। हरियाण का महेंद्रगढ़ 5.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। राज्य के कई स्थानों में दृश्यता 15 मीटर तक रही। वहीं, पंजाब में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान जालंधर के नूरमहल का दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 50 से 100 मीटर तक की दृश्यता फरीदकोट की रही।

अमृतसर की 500 से 1000 मीटर, लुधियाना की 200 से 500 मीटर, पटियाला की 500 से 1000 मीटर, बठिंडा की दो से चार किलोमीटर दृश्यता रही।

पंजाब में धुंध का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में आने वाले दिनों में भी फिलहाल घनी धुंध का प्रकोप बना रहेगा। गुरुवाक के लिए यलो अलर्ट जारी है। इसके तहत माझा, दोआबा व मालवा क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय धुंध की चादर बिछी रहेगी। 16 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर करने जा रहा है। इसका पंजाब के मौसम पर कितना असर रहेगा, इसका अनुमान फिलहाल लगाया जा रहा है।

जिला                          न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

अमृतसर           –          4.7

लुधियाना          –        6.2

Advertisement

पटियाला          –         6.0

पठानकोट        –        5.9

बठिंडा             –         5.0

गुरदासपुर       –         5.5

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version