Breakingnews

रूड़की में खूनी खेल! दो परिवार भिड़े, इलाज के दौरान घायल युवक की मौत

Published

on

Roorkee News : रुड़की कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में गुरुवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान 23 वर्षीय अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रूड़की में खूनी खेल! दो परिवार भिड़े

मिली जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के दोनों पक्षों के बीच किसी पारिवारिक मामले को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

इलाज के दौरान घायल युवक की मौत

झड़प के दौरान अभिषेक को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे घायल अवस्था में रुड़की के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए देहरादून स्थित दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दून अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान देर शाम अभिषेक ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में भी तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर विवाद के कारणों और झड़प में शामिल लोगों के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version