Breakingnews
संविधान दिवस पर देहरादून पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून: संविधान दिवस के अवसर पर पूरे राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर किया।
प्रदेश भर में मनाया जा रहा संविधान दिवस
आज पूरे राज्यभर में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी मे राजधानी देहरादून स्थित पुलिस लाइन मे भी मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। जहाँ कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
अपने सम्बोधन मे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संविधान दिवस हम सभी को हमारे संविधान की महानता और हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के अंदर अपने संविधान के प्रति सम्मान का भाव जगाने के लिए इसे एक पर्व की तरह मानने के लिए कहा है।
प्रदेश की डेमोग्राफी से कोई छेड़छाड़ न कर पाए, इसके लिए लागू हैं सख्त कानून
साथ ही कहा कि हमारे देश मे कई ऐसे क़ानून जो गैरजरुरी थे, उन्हें खत्म करने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। साथ ही उन्होंने राज्य में मजबूत कानून व्यवस्था बनाने की बात कही। जिससे राज्य के लोगों को त्वरित रूप से न्याय मिलेगा। उत्तराखंड राज्य में भी समान नागरिक संहिता, सख्त नक़ल विरोधी क़ानून, लव जेहाद, मदरसा बोर्ड समाप्त करना हो या अन्य क़ानून जो राज्य मे बनाएं गए हैँ उनका उदेश्य यही है कि राज्य की डेमोग्राफी के साथ कोई छेड़छाड़ न कर सके।